Salman Khan की ‘सिकंदर’ में दिखेगा दबंग का एंग्री मैन लुक, सामने आया पूरा फॉर्मूला, पढ़ें एक क्लिक में

बॉलीवुड के दबंग खान की फिल्म एक बार फिर साल 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी. जिसका ऐलान सलमान ने साल 2024 में ईद के मौके पर किया था. सलमान खान ने ईद के मौके पर पिछले 13 सालों में अपनी 10 फिल्में रिलीज की हैं. कमाल की बात ये है कि इस बड़े दिन के मौके पर रिलीज होने भी सलमान की सभी फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. अब साल 2025 में सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ आने वाली है. जिसको लेकर सलमान ने काफी तगड़ी तैयारी की है. इस फिल्म में भाईजान के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं. फिल्म में खूब सारा एक्शन और ड्रामा भी फैंस को देखने को मिलेगा.

‘सिकंदर’ में दर्शकों को दिखेगा सलमान का एंग्री मैन लुक

वहीं सिकंदर को लेकर कुछ वक्त पहले पता चला था कि फिल्म में सलमान खान का एंग्री मैन लुक दर्शकों को दिखेगा. जिसके जरिए सलमान एक सोशल मैसेज देने वाले हैं. फिल्म ‘सिकंदर’ का हिट होना सलमान खान के लिए बेहद जरूरी है. बेशक उनके स्टारडम पर कोई खतरा न हो पर आने वाले प्रोजेक्ट्स पर पूरा-पूरा असर पड़ सकता है. सलमान खान की सिकंदर को लेकर जो प्लानिंग है, उससे साफ है कि वो शाहरुख खान की ‘जवान’ वाले फॉर्मूला पर चल रहे हैं. जिसका फायदा किंग खान को भी हुआ था. ऐसे में स्ट्रैटजी पर काम करना गलत नहीं होगा. सलमान खान यूं तो पहले भी ऐसा कर चुके हैं. ‘किसी का भाई किसी की जान’ में राम चरण ने जबरदस्त कैमियो किया था.

साउथ बेल्ट में सलमान खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग

साउथ और बॉलीवुड स्टार्स पिछले कुछ समय से एक-दूसरे बेल्ट की ऑडियंस को इम्प्रेस करने की कोशिश करते आ रहे हैं. इसका फायदा फिल्म आने के बाद नजर भी आता है. साउथ बेल्ट में सलमान खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. ऐसे में वो इस विश्वास को बढ़ाना चाहते हैं. यह होना तब ज्यादा आसान हो जाता है, जब आपकी फिल्म में टॉप साउथ स्टार्स भी काम कर रहे हों. जवान में भी विजय सेतुपति और नयनतारा थे. ठीक उसी तरह ‘सिकंदर’ में रश्मिका मंदाना और सत्यराज देखने को मिलने वाले हैं. सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं ए.आर मुरुगादास इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. साउथ डायरेक्टर मुरुगादास कई तेलुगु फिल्मों में काम कर चुके हैं. मुरुगादास को साल 2014 में अपनी तमिल एक्शन फिल्म कथ्थी के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post