Rishabh Pant ने दिखाया बल्ले से कमाल तो उधर उर्वशी रौतेला ने बोली अपने दिल की बात, सुनकर रोहित-कोहली हैरान !

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की एक साथ अक्सर डेटिंग की अफवाहें उड़ती रहती हैं. वहीं अब इस मामले को लेकर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ दी है और उन्होंने अफवाहों के चलते जीवन में पड़े असर के बारे में बात की है. दरअसल क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ उर्वशी का नाम जोड़ा गया था. इतना ही नहीं इस वजह से उर्वशी कई बार ट्रोलिंग का भी शिकार हुई हैं. हाल ही में ऋषभ पंत को लेकर उन्होंने बात की.

अफवाहों को लेकर उर्वशी ने तोड़ी चुप्पी

उर्वशी ने कहा कि आरपी के साथ मुझे जोड़ने वाली लगातार अफवाहों के बारे में स्पष्ट करना चाहती हूं कि ये मीम्स और अफवाहें बिल्कुल निराधार हैं. मुझे अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना ज्यादा पसंद है. मेरा पूरा फोकस सिर्फ मेरे करियर पर है. मैं अपने काम को लेकर भी काफी पैशनेट हूं. इस मामले में जरूरी ये है कि ऐसे मैटर को साफ रखना चाहिए और अच्छा बात ये है कि सच पता चल जाए, ना कि फालतू की अफवाहों को बढ़ावा दिया जाए. मुझे नहीं पता कि ये मीम मटेरियल पेज आखिर इतना एक्साइटेड क्यों होते हैं.’

अफवाहों से जीवन में पड़ता है फर्क?

उर्वशी रौतेला ने अफवाहों से निपटने के बारे में आगे कहा कि ‘मेरे निजी जीवन के बारे में फालतू की अफवाहों से निपटना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. मैं ऐसी अफवाहों को इस बात पर फोकस करके संभाल लेती हूं कि मैं अपने काम और अपनी पसर्नल ग्रोथ को कंट्रोल कर सकती हूं. मैं अपनी प्राइवेसी बनाए रख कर अफवाहों को साफ-साफ बात करना चुनती हूं. वहीं अटकलों को अपने करियर से विचलित नहीं होने देती हूं’.

2022 में एक इंटरव्यू के बाद शुरू हुईं अफवाहें

क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ उर्वशी रौतेला अक्सर अपने कथित लिंक-अप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. उर्वशी ने साल 2022 में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि कोई आर पी नाम का शख्स एक होटल में उनका कई घंटे से इंतजार कर रहा था. इसके बाद आरपी को ऋषभ पंत के साथ जोड़ दिया गया. पंत ने प्यार और दिल टूटने पर एक क्रिप्टिक पोस्ट भी साझा किया था. वह भी उसी समय ऑस्ट्रेलिया में थीं जब पंत टीम इंडिया के मैच के लिए वहां पर थे. हालांकि उर्वशी ने साफ कर दिया है कि उनके जीवन में आरपी उनके को-एक्टर राम पोथिनेनी हैं.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra