Haryana Election के दंगल में विनेश फोगाट ने बोला झूठ, खुद बताई इस दिग्गज ने ये बड़ी बात

पेरिस ओलंपिक में डिस्क्वालिफाई होने के बाद पहलवान विनेश फोगाट ने सरकार पर कई दावे किए थे. विनेश ने कहा था कि ओलंपिक में डिस्क्वालिफाई होने के बाद भारत सरकार ने जान-बूझकर उनकी कोई मदद नहीं की थी. साथ ही ये भी कहा था कि इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी ऊषा विनेश के साथ सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए पहुंची थीं. विनेश के इस सभी आरोपों को अब भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरिश साल्वे ने गलत करार दे दिया है. विनेश का केस लड़ने वाले साल्वे ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में हाल ही एक इंटरव्यू में दावा किया है कि इस मामले में भारत सरकार का किसी तरह का रोल नहीं था क्योंकि IOA को सरकार से स्वतंत्र रहकर काम करना पड़ता है. एसोसिएशन को सरकार के दखल देते ही बाहर कर दिया जाता है.

साल्वे के दावे के बाद विनेश पर झूठ बोलने का आरोप

विनेश फोगाट के पेरिस में फाइनल मुकाबले से डिस्क्वालिफाई होने के बाद IOA ने CAS में चैलेंज किया था. इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के फैसले को CAS ने सही ठहराते हुए विनेश के खिलाफ फैसला सुनाया था. जिस पर अब हरीश साल्वे ने दावा किया है कि IOA इस फैसले को स्विस कोर्ट में चैलेंज करना चाहता था लेकिन खुद विनेश ने इससे इनकार कर दिया. साल्वे के इन दावों ने सनसनी मचा दी है. विनेश पर झूठ बोलने का आरोप लगाया जा रहा है. बता दें कि विनेश ने पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 50 किलोग्राम कैटेगरी में पहले ही राउंड में जापान की वर्ल्ड नंबर-1 युई सुसाकी को हराकर तहलका मचा दिया था. इसके बाद विनेश ने अपना क्वार्टर फाइनल मैच भी आसानी से जीत लिया और क्यूबा की गुजमैन लोपेज को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बना ली थी. ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली विनेश भारत की पहली महिला पहलवान बन गईं थी लेकिन फाइनल से पहले तय सीमा से उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया मिला जिसके बाद विनेश को फाइनल से बाहर कर दिया गया था.

विनेश के चुनाव लड़ने से महावीर फोगाट नाराज

बचपन से गुरु और उनके चाचा महावीर फोगाट ने विनेश फोगाट के चुनाव लड़ने पर नाराजगी जताई है. मीडिया से बात करते हुए महावीर फोगाट ने कहा कि विनेश को 2028 के ओलंपिक के बाद चुनाव लड़ना चाहिए था. फिलहाल विनेश को ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर फोकस करना चाहिए था.

 

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra