Rishabh Pant के साथ इस खिलाड़ी पर टिकी देश की निगाहें, Bangladesh के खिलाफ मचा सकता है तबाही !

19 सितंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है. भारत और बांग्लादेश के बीच इस सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है. जो कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए काफी खास है. क्योंकि इस मैच के साथ ही पंत लंबे इंतजार के बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं. पंत के साथ-साथ ये मैच एक और खिलाड़ी के लिए काफी खास होने वाला है. ये खिलाड़ी दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं. ये मैच अश्विन के लिए भी काफी खास रहने वाला है.

1300 दिन के बाद एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेंगे अश्विन

टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट में सबसे अहम गेंदबाजों में से एक हैं. अश्विन ने चेन्नई टेस्ट मैच के लिए अपनी खास तैयारी शुरू कर दी हैं. ये टेस्ट मैच अश्विन के लिए खास इसलिए हैं क्योंकि वह 1300 दिन के बाद एमए चिदंबरम स्टेडियम में टेस्ट मैच खेलने उतरने वाले हैं. आर अश्विन ने चेन्नई के इस मैदान पर अपना आखिरी मैच साल 2021 में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेला था. बता दें कि चेपॉक स्टेडियम में अश्विन के आकंड़ भी काफी शानदार हैं. वह इस मैदान पर गेंद के साथ-साथ बल्ले के मामले में भी सफल रहे हैं.

चेपॉक में अश्विन खेल चुके 4 टेस्ट मैच

आर अश्विन ने अब तक एमए चिदंबरम स्टेडियम में 4 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 30 विकेट हासिल किए हैं. अश्विन ने 4 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया है. इतना ही नहीं बतौर बल्लेबाज इन मैचों में अश्विन ने 38.16 की औसत से 229 रन भी बनाए हैं. इस मैदान पर अपने आखिरी मैच में अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 8 विकेट चटकाए थे और एक शतकीय पारी भी खेली थी. अश्विन ने मैच की दूसरी पारी में 148 गेंदों पर 106 रन बनाए थे. जिनमें 14 चौके और 1 छक्का शामिल था. टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन अब तक 100 टेस्ट मैच खेल चुके हैं.

 

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra