Bollywood Queen के पिता ने दी छत से कूदकर जान, सामने आई सुसाइड की ये बड़ी वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा को बुधवार सुबह निधन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल अरोड़ा ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी. वहीं इस घटना के बाद मलाइका के घर के बाहर एक्स पति, एक्टर-प्रोड्यूसर अरबाज खान को देखा गया. अरबाज खान कुछ पुलिसकर्मी से बातचीत करते नजर आए हैं. वहीं इस खबर ने पूरे परिवार को गहरा झटका दिया है.

अब तक मौत की असल वजह नहीं आई सामने

वहीं पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल में जुट गई है. अब तक अनिल अरोड़ा की मौत की असल वजह सामने नहीं आई है. वहीं इस दौरान इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में मलाइका के एक्स पति अरबाज खान को उनके घर के बाहर परेशान हालात में देखा जा सकता है. वीडियो में साफ तौर पर दिखाई देता है कि अरबाज पहले बाहर खड़े लोगों से बात करते हैं फिर अंदर जाते नजर आते हैं. घर के बाहर एक एंबुलेंस खड़ी है. वहीं अनिल अरोड़ा की मौत पर अभी तक परिवार की ओर से कोई भी स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है.

आखिर क्यों की अनिल अरोड़ा ने खुदकुशी

वहीं अनिल अरोड़ा के जाने के बाद अब उनके परिवार में पत्नी जॉयस पॉलीकार्प और बेटियां मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा हैं. मलाइका की मां मलियाली क्रिश्चियन हैं. मलाइका के पूरे परिवार को कई मौकों पर एक साथ देखा जाता था. वहीं अब अचानक अनिल अरोड़ा की खुदकुशी की खबर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा किस मानसिक हालत से गुजर रहे थे. जो उन्होंने अपने लिए इस तरह का दर्दनाक कदम उठा लिया.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post