Bulldozer के बाद अब Caste पर छिड़ा CM योगी और अखिलेश में वार, जमकर चले जुबानी बाण, सुल्तानपुर से है ये कनेक्शन !

बुलडोजर एक्शन को लेकर सीएम योगी और सपा प्रमुख अखिलेश के बीच छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. वहीं इस बीच एक बार फिर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोल दिया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुलतानपुर लूट के आरोपी के एनकाउंटर को लेकर सवाल उठाया है. आपको बता दें कि यूपी के सुल्तानपुर में ज्वैलरी शॉप में डकैती के आरोपी मंगेश यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था. मोटरसाइकिल से भाग रहे मुख्य आरोपी मंगेश यादव को लखनऊ-वाराणसी फोर लेन रोड पर यूपी STF से मुठभेड़ में गोली लग गई थी. जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.

‘दुर्दांत’ अपराधी में अखिलेश यादव जाति क्यों खोज रहे हैं?

अखिलेश ने कहा कि ‘सुल्तानपुर की डकैती में शामिल लोगों से सत्ता पक्ष का गहरा संपर्क था. इसीलिए तो नक़ली एनकाउंटर से पहले मुख्य आरोपी से संपर्क साधकर सरेंडर करा दिया गया था. इसके अलावा अन्य सपक्षीय लोगों के पैरों पर सिर्फ़ दिखावटी गोली मारी गयी और ‘जात’ देखकर जान ली गयी’. ऐसे में अब ये सवाल खड़ा होता है कि जिस अपराधी पर एक लाख का ईनाम था ऐसे ‘दुर्दांत’ अपराधी में अखिलेश यादव जाति क्यों खोज रहे हैं?

हर काम में कुछ लोगों को जाति ही नजर आती है- सीएम योगी

वहीं एनकाउंटर के चंद घंटे पहले ही योगी सीएम योगी ने कहा था कि यूपी में माफिया को चैन से नहीं रहने देंगे. ऐसे में अखिलेश यादव के आरोपों पर आज योगी ने कहा कि ‘कुछ लोगों को हर काम में बस जाति ही दिखती है. हमें अपनी सरकार के फैसलों पर गर्व है.’ इससे पहले मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद आरोप-प्रत्यारोप का नया दौर शुरू हो गया था.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra