जम्मू-कश्मीर के रामबन में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भगवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सीधा मैसेज दे दिया कि भगवान सिर्फ आम जनता से बात करते हैं. पीएम मोदी आम जनता की भलाई के लिए काम करते हैं. उन्होंने कहा कि हमने नरेंद्र मोदी को साइकोलॉजिकली हरा दिया है. बीजेपी के अदंर INDIA गठबंधन खड़ा हो गया है, जिससे उनका पूरा आत्मविश्वास गायब हो गया है.
अब झुक गए हैं पीएम मोदी के कंधे- राहुल
राहुल गांधी ने इस दौरान आगे कहा कि पहले बीजेपी ने कहा कि जातिगत जनगणना नहीं होगी लेकिन कांग्रेस ने कहा कि जाति जनगणना होगी. वहीं अब आरएसएस का कहना है कि जातिगत जनगणना सही बात है. फिर बीजेपी ने लेटरल एंट्री की बात की लेकिन जैसे ही हमने संसद में लेटरल एंट्री के खिलाफ आवाज उठाई. तो बीजेपी ने कहा कि लेटरल एंट्री नहीं होगी. पीएम नरेंद्र मोदी अब देश की जनता से डरते हैं. ऐसे में वह समय दूर नहीं जब कांग्रेस पार्टी केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी को सत्ता से हटा देगी. लोकसभा चुनावों से पहले नरेंद्र मोदी छाती चौड़ी करके आते थे. अब उनके कंधे झुक गए हैं. इस बार राहुल ने संसद में घुसने से पहले संविधान माथे पर लगाया और फिर अंदर गए.
BJP और कांग्रेस के बीच दो विचारधाराओं की जंग
रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि ये लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच में है. जहां एक तरफ- नफरत, हिंसा, डर दूसरी तरफ- मोहब्बत और सम्मान हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले. जिसमें हमने नारा दिया- ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है. बीजेपी का काम नफरत फैलाना है और हमारा काम मोहब्बत फैलाने का है. वे तोड़ते हैं, हम जोड़ते हैं.