Surya Kumar Yadav ने बढ़ाई रोहित-गंभीर की टेंशन, अब हो सकते हैं लंबे वक्त के लिए टीम से बाहर, सामने आई ये अपडेट !

भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को तगड़ा झटका लगा है. दरअसल सूर्यकुमार यादव हाथ में चोट लगने के कारण टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने का मौका गंवा दिया है. सूर्यकुमार यादव टी20 में टीम इंडिया के कप्तान हैं. सूर्यकुमार यादव का टी20 फॉर्मेट में जो दबदबा है वो टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में नहीं है. बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका भी सूर्या के हाथ से निकल गया है. दलीप ट्रॉफी के पहले मैच से स्काई इंजरी के चलते सूर्या बाहर हो गए हैं.

दलीप ट्रॉफी के पहले मैच से बाहर हुए सूर्या

5 सितंबर से दलीप ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है. टीम इंडिया के कई बड़े चेहरे इस टूर्नामेंट में नजर आ सकते हैं. पहले सूर्या भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा थे. इंजरी के चलते दलीप ट्रॉफी के पहले मैच से सूर्यकुमार यादव बाहर हो गए हैं. हाल ही में सूर्या ने बुची बाबू टूर्नामेंट खेला था, जहां वे हाथ की चोट का शिकार हुए थे. अब वो एनसीए में जाएंगे और अपनी चोट के सही होने का इंतजार करेंगे. वहीं भारतीय प्लेयर्स इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर टेस्ट सीरीज के लिए अपनी दावेदारी पेश करना चाहेंगे.

टेस्ट क्रिकेट में खेलने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं सूर्या

टी20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव ने पिछले कुछ सालों में एक के बाद एक कई बड़ी उपलब्धियों को हासिल किया है. जिन्हें हासिल करने के लिए बड़े-बड़े बल्लेबाज मशक्कत करते नजर आए हैं. सूर्यकुमार यादव ने कुछ दिन पहले ही टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर की थी. टीम इंडिया के लिए सूर्या ने अभी तक एक ही टेस्ट मैच खेला है. जिसमें वह कुछ खास कमाल करके नहीं दिखा सके हैं. अब देखना होगा कि सूर्या कब फिट होकर मैदान पर नजर आते हैं और तब उनका प्रदर्शन कैसा होता है.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra