Zaheer Khan पर क्यों खेला संजीव गोयनका ने बड़ा दांव, सामने आई ये बड़ी वजह !

IPL 2025 सीजन के मेगा ऑक्शन से पहले ही लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने नए मेंटॉर को साइन कर लिया है. टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने साइन किया गया है. IPL के नए सीजन के लिए बाएं हाथ के स्टार पेसर जहीर को लखनऊ ने अपना मेंटॉर नियुक्त कर दिया गया है. इस तरह जहीर ने LSG के मेंटॉर के रूप में टीम इंडिया के मौजूदा कोच गौतम गंभीर की जगह ले ली है. गौतम ने पिछले साल टीम का साथ छोड़ा था. टीम की फ्रेंचाइजी ने बुधवार को कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जहीर को नए मेंटॉर के रूप में पेश किया.

गौतम लगातार 2 सीजन तक रहे LSG का हिस्सा

लखनऊ सुपर जायटंस में गौतम गंभीर शुरुआत से ही मेंटॉर थे और लगातार 2 सीजन तक टीम का हिस्सा रहे. इस दौरान फ्रेंचाइजी ने दोनों सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था. हालांकि गंभीर ने पिछले साल टीम का साथ छोड़ दिया था और कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर बन गए थे. जहां गौतम ने केकेआर को आईपीएल 2024 का चैंपियन बनया. वहीं लखनऊ इस सीजन में प्लेऑफ तक में पहुंचने से चूक गई थी. ऐसे में टीम फ्रेंचाइजी ने फिर से मेंटॉर को नियुक्त करने का फैसला किया था.

मुंबई इंडियंस के साथ जहीर ने गुजारा लंबा वक्त

जहीर खान पिछले कई सालों से आईपीएल में सपोर्ट स्टाफ के रूप में जुड़े हुए हैं. जहीर ने अपने करीब 15 साल के इंटरनेशनल करियर में टीम इंडिया के लिए 600 से ज्यादा विकेट लिए हैं. 100 आईपीएल मैच खेलने वाले जहीर ने अपना लंबा समय मुंबई इंडियंस के साथ बिताया है. जहां वो कुछ साल तक फ्रेंचाइजी के डाइरेक्टर ऑफ क्रिकेट भी रहे थे. इसके बाद 2022 में उन्हें प्रमोट करते हुए फ्रेंचाइजी का ग्लोबल हेड ऑफ डेवलपमेंट बनाया गया था. इस पद पर करीब 2 साल तक रहने के बाद जहीर ने अब लखनऊ का दामन थामने के लिए हामी भर दी.

टीम इंडिया में जहीर का करियर

टीम इंडिया के लिए 45 साल के जहीर खान ने 92 टेस्ट में 311 विकेट झटक चुके हैं. वनडे मैचों के दौरान जहीर 200 मैचों में 282 विकेट ले चुके हैं. जहीर खान ने 100 आईपीएल मैच खेले और इसमें उन्होंने 102 विकेट हासिल किए. 2011 में खेले गए वर्ल्ड कप में भी जहीर खान ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत तय की थी. आईपीएल में जहीर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली डेयरडेविल्स (कैपिटल्स) और मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra