‘हिटमैन’ तोड़ सकते हैं क्रिकेट के भगवान का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बस इतने रनों की है जरूरत !

भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कई बड़े रिकॉर्ड कायम किए हैं. इन रिकॉर्डों को तोड़ पाना कोई आसान बात नहीं हैं. इन्हीं में सचिन तेंदुलकर का एक शतकों का रिकॉर्ड भी है. सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 100 शतक जड़े हैं. जिनमें से 51 शतक टेस्ट मैचों में और 49 शतक वनडे मैचों में जड़े हैं. आज तक किसी और बल्लेबाज ने 100 शतक जड़ने का कारनामा नहीं करके दिखाया है. हालांकि उनके पीछे इस लिस्ट में विराट कोहली हैं जिनके नाम 80 शतक हैं लेकिन सचिन का एक और रिकॉर्ड है. जो टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं.

सचिन के रिकॉर्ड से तीन शतक दूर रोहित

इस समय बतौर ओपनर भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के नाम है. ओपनिंग करते हुए सचिन ने कुल 45 सेंचुरी ठोकी हैं. हालांकि उनके पास अब रोहित शर्मा पहुंच गए हैं. रोहित शर्मा के नाम पर फिलहाल बतौर ओपनर भारत के लिए 43 शतक ही हैं. वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 3 शतक पीछे रह गए हैं. जिसके बाद सचिन का यह महारिकॉर्ड अब खतरे में आ गया है. उम्मीद है कि हिटमैन यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम इसी साल कर लेंगे. हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर के नाम है. वॉर्नर के नाम ओपनिंग करते हुए 451 पारियों में 49 शतक हैं. रोहित शर्मा कुछ समय में यह रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर सकते हैं.

रोहित शर्मा का इंटरनेशनल करियर

37 साल के रोहित शर्मा ने भारत के लिए 2007 से अब तक 159 टी20, 265 वनडे और 59 टेस्ट मैच खेले हैं. टेस्ट में रोहित शर्मा ने 2013 में डेब्यू किया था. टी20 में रोहित के नाम 4231, वनडे में 10866 तो टेस्ट में 4137 रन हैं. बता दें कि जून 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post