वास्तु के अनुसार कान्हा को प्रिय मोरपंख से जुड़े ये उपाय कर लें, जीवन में आएंगी खुशहाली

अगर आप जन्माष्टमी वाले दिन भगवान कृष्ण के प्रिय मोर पंख से जुड़े कुछ उपाय करते हैं तो आपको धन-धान्य की प्राप्ति होती है। साथ ही घर के कई दोष भी इन उपायों को करने से दूर हो जाते हैं।

मोरपंख

भगवान विष्णु ने मानव जीवन का उद्धार करने के लिए कान्हा के रूप में धरती पर अवतार लिया था। इस अवतार में मुरली और मोरपंख उनकी खास पहचान थे। जन्माष्टमी पर मोरपंख से जुड़े विशेष उपाय करने से सेहत-समृ्द्धि और सम्मान हासिल किए जा सकते हैं।

मोरपंख का महत्व

मोरपंख को शुभता, पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। मान्यता है कि मोरपंख के प्रयोग से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है, साथ ही कई ग्रह दोषों से भी आपको मुक्ति मिलती है।

मोरपंख को पूजा घर में रखने के लाभ

जन्माष्टमी की रात को भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा करने के बाद आपको कृष्ण मूर्ति या चित्र के सामने मोरपंख रखना चाहिए। इससे कृष्ण जी की कृपा के साथ ही आपको माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

तिजोरी में मोरपंख

अगर आप जन्माष्टमी के दिन मोरपंख को लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी या जहां भी आप धन रखते हैं, वहां रख देते हैं तो ऐसा करने से कई लाभ आपको प्राप्त हो सकते हैं। यह उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है और आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

श्रीकृष्ण का श्रृंगार

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का मोरपंख से आपको श्रृंगार करना चाहिए। इस उपाय से घर में शुभता आती है और घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।

घर की पूर्व दिशा में मोरपंख

अगर आप जन्माष्टमी के दिन घर की पूर्व दिशा में मोरपंख रखते हैं तो इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है। वास्तु दोष दूर होने से आपको मानसिक और शारीरिक सुख तो मिलता ही है, साथ ही धन लाभ के भी योग बनते हैं।

वर्कप्लेस में रखें मोरपंख

अगर आपको करियर या कारोबार में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, आपकी आमदनी अच्छी नहीं हो पा रही है तो आपको मोरपंख अपने कार्यक्षेत्र में रखना चाहिए। इसे रखने से करियर में आपको लाभ होते हैं, नए अवसर आपको प्राप्त होने लगते हैं।

बेडरूम में मोर पंख

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि पति-पत्नी के बीच हमेशा तनाव बना रहता है और बिना कारण झगड़े होते हैं तो जन्माष्टमी के दिन बेडरूम में मोर पंख लेकर पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर लगा दें। इस उपाय से दांपत्य जीवन में आ रही अनेक तरह की समस्याएं दूर होंगी, रिश्तों में मधुरता घुल जाएगी।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post