रोहित नहीं बल्कि उनके ‘जिगरी’ ने हासिल किया बड़ा मुकाम, 2024 में बना डाले इतने रन

इंडियन क्रिकेट टीम में हमेशा से ही एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद रहे हैं. ये सिलसिला अब 21वीं सदी में भी बदस्तूर जारी है. ये भारतीय खिलाड़ी अपने बल्ले की लय और गेंद की फिरकी में विरोधियों को फंसाने में हमेशा ही अव्वल साबित हुए हैं. मौजूदा समय की बात करें तो भारतीय टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं. अगर भारत के लिए 21वीं सदी में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की बात हो. तो इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली मौजूद हैं. वहीं टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन कोहली के नाम

21वीं सदी में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पहले स्थान पर विराट कोहली हैं. 21वीं सदी में विराट कोहली ने भारत के लिए 26,942 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 533 मैच खेले हैं. वहीं दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने भारत के लिए अब तक 19,234 रन बनाए हैं. भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 18,042 रन बनाए थे और वो लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.

चौथे स्थान पर धोनी तो नौंवे नंबर पर गंभीर

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी काबिज हैं जिन्होंने 17,092 रन बनाए थे. जबकि पांचवें नंबर पर मौजूद वीरेंद्र सहवाग ने 16,872 रन बनाए थे. सहवाग के बाद छठे नंबर पर राहुल द्रविड़ मौजूद हैं. जिन्होंने 21वीं सदी में 16,292 रन बनाए थे. सातवें स्थान पर युवराज सिंह हैं जिन्होंने 11,426 रन बनाए थे. इसके अलावा इस लिस्ट में आठवें स्थान पर शिखर धवन 10,867 रन के साथ मौजूद हैं. टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर भी इस लिस्ट में दिग्गजों के साथ मौजूद हैं. और 10,324 रन बनाकर नौवें नंबर पर हैं. तो वहीं 10वें स्थान पर 10,199 रन बनाकर वीवीएस लक्ष्मण मौजूद हैं.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra