जय शाह ने बता दिया कौन से दिग्गज खिलाड़ी हो जायेंगे जल्द टीम से बाहर, पढ़ें इस रिपोर्ट में

साल 2025 में होने वाले आईपीएल के अगले सीजन में फैंस को दोगुना इंटरटेनमेंट मिलने वाला है. इसका खुलासा बीसीसीआई सचिव ने कर दिया है. मुंबई में मीडिया से मुखातिब होते हुए सचिव जय शाह ने मेगा ऑक्शन और इम्पैक्ट प्लेयर के नियम पर बड़ा खुलासा कर दिया है. इस दौरान जय शाह ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट्स के दौरान 84 मुकाबले खेले जा सकते हैं. अब तक आईपीएल के पूरे सीजन में फाइनल समेत कुल 74 मैच खेले जाते थे. इनमें 10 टीमें पहले 70 लीग मैच खेलती थीं. इसके बाद 3 प्लेऑफ और एक फाइनल मुकाबला खेला जाता था.

फिलहाल कुछ भी तय नहीं- जय शाह

जय शाह ने आईपीएल लीग में मैच की संख्या को बढ़ाने का संकेत दे दिया है. इसे लेकर सचिव जय शाह ने कहा कि फिलहाल कुछ भी तय नहीं हुआ है. लीग में मैचों की संख्या बढ़ाने से पहले बोर्ड खिलाड़ियों के वर्कलोड के साथ लीग के विंडो पर भी विचार किया जाएगा. इसके बाद ही बीसीसीआई किसी नतीजे पर पहुंचेगा और अंतिम फैसला लिया जाएगा. पिछले कई दिनों से मेगा ऑक्शन को रद्द करके फुटबॉल क्लब की तरह ट्रांसफर सिस्टम को लाए जाने की चर्चा चल रही थी. इस पर भी बीसीसीआई सेक्रेटरी ने बड़ी जानकारी दी है. जय शाह ने खुलासा करते हुए बताया कि जिन फ्रेंचाइजी के पास अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं. वो फ्रेंचाइजी साल 2025 में मेगा ऑक्शन कराने के पक्ष में नहीं हैं. वहीं दूसरी ओर जो फ्रेंचाइजी अपनी टीम को मजबूत बनाने में नाकाम रही हैं, वो मेगा ऑक्शन कराने के पक्ष में हैं. इन फ्रेंचाइजी का मानना है कि खेल के विकास के लिए फेरबदल के साथ ठहराव भी बहुत जरूरी है. हालांकि बीसीसीआई के लिए हर तरह के विचार मायने रखते हैं. बीसीसीआई किसी भी फ्रेंचाइजी के साथ अन्याय नहीं होने देना चाहता है. इसलिए बीसीसीआई किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले गहन चर्चा करेगी.

इम्पैक्ट प्लेयर को हटाने पर अब तक नहीं हुआ फैसला

इम्पैक्ट प्लेयर का नियम आईपीएल में सबसे चर्चित रहा है. क्रिकेट एक्सपर्ट्स के साथ ही कई खिलाड़ी भी इम्पैक्ट प्लेयर के नियम को हटाने के पक्ष में हैं. सभी का मानना है कि इम्पैक्ट प्लेयर की वजह से खेल पर बुरा असर पड़ रहा है. इसके अलावा इस नियम की वजह से ऑल राउंडर्स को भी मौका नहीं मिल पाता है. इसलिए इम्पैक्ट प्लेयर के नियम को खत्म करने की मांग उठ रहीं थीं. जय शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि इम्पैक्ट प्लेयर के मामले पर सभी फ्रेंचाइजी के साथ विस्तार से चर्चा की गई है. इसके साथ ही घेरलू टीमों से भी राय मांगी गई है. इम्पैक्ट प्लेयरनियम के नियम के पॉजिटिव और निगेटिव साइड को देखा गया है. उन्होंने माना कि ऑल राउंडर्स को नुकसान हुआ है लेकिन एक एक्स्ट्रा खिलाड़ी को मौका भी मिलता है. इसके अलावा बोर्ड को ब्रॉडकास्टर्स के बारे में भी सोचना है. इसलिए अभी तक इम्पैक्ट प्लेयर को हटाने को लेकर कोई फैसला नहीं किया जा सका है.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra