जय शाह ने बनाया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मेगा प्लान, पढ़कर हो जाएंगे आप भी हैरान !

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. भारतीय टीम ने हाल ही में बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. जिसके बाद अब भारतीय टीम के सामने दो बड़े आईसीसी इवेंट हैं. साल 2025 की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी और फिर आईपीएल के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाएगा. इस समय टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वॉइंट्स टेबल में सबसे आगे चल रही है. ऐसे में वह एक बार फिर फाइनल खेलती हुई नजर आ सकती है लेकिन भारत एक बार भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब नहीं जीत सका है.

2021 और 2023 वाली गलती नहीं दोहराएगी बीसीसीआई

साल 2021 और 2023 में टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला था. पहली बार उसे न्यूजीलैंड और दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए हार का सामना करना पड़ा था. पिछले दोनों ही मौकों पर भारतीय टीम आईपीएल से सीधा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने पहुंची थी. जिसकी वजह से खिलाड़ियों को तैयारी करने का समय काफी कम मिल सका था. जिसका खामियाजा भारतीय टीम को भुगतना पड़ा था लेकिन बीसीसीआई सचिव जय शाह अब ये गलती तीसरी बार दोहराने के मूड में नहीं दिखाई दे रहे है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ कर दिया है कि इस बार आईपीएल फाइनल और डब्ल्यूटीसी फाइनल के बीच गैप रखा जाएगा.

15 दिन का होगा दोनों फाइनल्स के बीच गैप

आईपीएल फाइनल और डब्ल्यूटीसी फाइनल के बीच सचिव जय शाह ने 15 दिन का गैप रखने की बात कही है. ताकी फाइनल से पहले खिलाड़ियों को आराम मिल सके. जय शाह ने कहा कि ‘टीम पिछले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में देरी से नहीं पहुंची थी. हमारे पास कोई विकल्प नहीं था. अब से हम आईपीएल के अंत और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बीच 15 दिन का अंतर रखेंगे लेकिन इस बात को सराहा जाना चाहिए कि दो बार फाइनल के लिए भारतीय टीम ने क्वॉलिफाई किया है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया टॉप पर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया इस समय टॉप पर है. भारतीय टीम ने 9 मैचों में से 6 मैचों में जीत हासिल की है और 2 बार ही हार का सामना किया है. इसके अलावा एक मैच ड्रॉ भी रहा है. बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को अब अपने घर में टेस्ट सीरीज खेलनी है. ऐसे में टीम इंडिया के पास प्वॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को और मजबूत करने का मौका है. इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. टीम इंडिया वहां भी सफल रही तो एक बार फिर भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलती हुई नजर आएगी.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra