भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक और कमाल करके दिखा दिया है. ये कमाल रोहित ने ICC वनडे बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में कर दिखाया है. वन डे बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग के अनुसार रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के वर्तमान नंबर-1 ODI बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित ने युवा स्टार शुभमन गिल तक को पीछे छोड़ दिया है. यहां तक कि विराट कोहली भी रोहित शर्मा से पीछे रह गए हैं. रोहित शर्मा ने अपने साथी बल्लेबाज शुभमन गिल से दूसरा स्थान छीन लिया है. वनडे फॉर्मेट में अब हिटमैन दुनिया के दूसरे नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं. जबकि शुभमन गिल तीसरे स्थान पर फिसल गए हैं. जबकि विराट कोहली इस रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं. वहीं पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम पहले स्थान पर बरकरार हैं.
बाबर से केवल 59 रन पीछे हैं रोहित
इस रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बाबर आजम का कब्जा है. रोहित शर्मा के वन डे रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल करने के साथ ही अब बाबर आजम पर खतरे के साए मंडराने लगे हैं. जिसका कारण है कि रोहित शर्मा वनडे में बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. बाबर आजम की टॉप रैंकिंग के भी करीब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पहुंच गए हैं. रोहित अब केवल बाबर आजम के 824 अंकों से 59 अंक पीछे रह गए हैं.
श्रींलंका सीरीज के दौरान दिखा हिटमैन का शानदार प्रदर्शन
37 साल के रोहित ने श्रींलंका सीरीज के 3 मैचों में 52.33 की औसत और 141.44 की स्ट्राइक रेट से 157 रन बनाए. जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं. रोहित तीनों ही मुकाबलों में शानदार लय में नजर आए, लेकिन अपने रनों को ट्रिपल डिजिट में तब्दील करने में चूक गए. उनका बेस्ट स्कोर 64 रन रहा. रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि भारत को श्रीलंका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. वहीं श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. विराट ने तीन मैचों में केवल 58 रन बनाए. युवा स्टार बल्लेबाज गिल भी श्रीलंका की धरती पर स्ट्रगल करते नजर आए. श्रीलंकाई बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने तीसरे वनडे में 96 रन की शानदार पारी खेलकर 20 पायदान की छलांग लगाकर 68वें नंबर पर जा पहुंचे हैं. आयरलैंड के बल्लेबाज हैरी टेक्टर भी 746 रेटिंग अंक लेकर टॉप-5 में बने हुए हैं.
गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में कुलदीप नंबर-1
वहीं अगर बात करें गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग की, तो गेंजबाजों की वनडे रैंकिंग में टॉप-3 में केशव महाराज, जोश हेजलवुड और एडम जम्पा का नाम शामिल हैं. जबकि कुलदीप यादव भारत के नंबर-1 वनडे गेंदबाज बने हुए हैं. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने 3.40 की इकॉनमी रेट से तीन मैचों में चार विकेट चटकाए. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नंबर 8 पर काबिज हैं. तो वहीं दूसरी ओर मोहम्मद सिराज 5 पायदान गिरकर 10वें नंबर पर लुढ़क कर आ गए हैं.