अवैध संबंधों की आग में बर्बाद हुआ पूरा परिवार, सरकारी क्वार्टर में कांन्सटेबल और पूरे परिवार की दर्दनाक मौत, सामने आईं ये वजह

बिहार के भागलपुर में आज सुबह जो मंजर दिखा, वो बेहद ही डराने वाला और खौफनाक था. घर के अंदर फर्श पर खून ही खून और घर में पांच लाशें जिन्हें कोई भी देख के सहम जाए. दरअसल भागलपुर के पुलिस लाइन में कांस्टेबल नीतू कुमारी के क्वार्टर नंबर-CB-38 का ये मंजर था. जिसे देख आस-पड़ोस के लोगों की रूह कांप गई. बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद ने 5 लोगों की जिंदगी लील ली.

नीतू ने की अपनी सास और दो बच्चों की हत्या
कांस्टेबल नीतू कुमारी के क्वार्टर नंबर-CB-38 में मंगलवार सुबह 5 लाशें बरामद हुई. सबसे ज्यादा बुरी हालत में कांस्टेबल नीतू की लाश थी. नीतू के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में ताबड़तोड़ हमले के निशान थे, खून जम चुका था. नीतू के बगल में दोनों बच्चों और सास की लाश पड़ी थी. बच्चों और सास के गले पर चाकू से रेत डालने के निशान थे. फर्श पर खून ही खून फैला हुआ था. मानो यहां खून की होली खेली गई हो. वहीं बगल के कमरे में पुलिस को नीतू के पति की लाश लटकी हुई मिली. पंकज के पास में एक सुसाइड नोट भी था. सुसाइड नोट नीतू के पति ने ही लिखा था. पंकज ने सुसाइड नोट में लिखा था- नीतू ने मेरी मां और दोनों बच्चों को मार डाला. जिसके बाद गुस्से में आकर मैंने भी ईंट से कुच-कुच कर नीतू को मारा, फिर चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी. अब जब मेरी पूरी दुनिया ही उजड़ ही गई है, तो मैं जीकर क्या करूंगा. मैं भी मरने जा रहा हूं. पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लिया और सभी लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पति-पत्नी में अक्सर होती थी लड़ाई
पंकज के पास मिले सुसाइड नोट से साफ था कि नीतू ने पहले अपने बच्चों और सास को मार डाला. जिसके बाद पंकज ने नीतू का मर्डर कर खुद भी पंखे से लटककर जान दे दी. सुसाइड नोट में सिपाही नीतू के किसी से अवैध संबंध होने की बात भी लिखी है लेकिन फिर भी पुलिस इस केस को हर एंगल से खंगाल रही है. डीआईजी विवेकानंद ने जानकारी देते हुए बताया कि 2015 बैच की कांस्टेबल नीतू कुमारी का आवास अंदर से बंद था. सुबह दूधवाला जब नीतू के घर पहुंचा तो दस्तक देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला. जिसके बाद दूधवाले ने पड़ोसियों की मदद से धक्का मारकर दरवाजा खोला. जहां 5 शवों को देखकर हर कोई दंग रह गया.वहीं पुलिस ने जब मामले को लेकर आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं. लोगों की मानें तो नीतू का पति पंकज बेरोजगार था. जबकि नीतू ही घर में कमाने वाली थी. दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी.

अवैध संबंधों के शक में होता था आए दिन विवाद
बिहार के बक्सर की रहने वाली नीतू और आरा के निवासी पंकज की दोस्ती एक मॉल में नौकरी के दौरान हुई थी. नीतू और पंकज की ये दोस्ती आगे चलकर प्रेम में बदल गई. इस दौरान नीतू ने बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा की तैयारी की और साल 2015 में सफलता हासिल कर ली. कॉन्स्टेबल बनी नीतू ने जनवरी 2019 में पंकज से विवाह रचा लिया. शादी से दोनों के 2 बच्चे हुए. शुरुआत में नीतू की तैनाती नवगछिया में थी लेकिन फिर नीतू की तैनाती भागलपुर एसएसपी कार्यालय में हो गई. सरकारी नौकरी के चलते कॉन्स्टेबल नीतू का पुलिस लाइन में क्वार्टर रहने को मिला था. जहां पूरा परिवार एक साथ रहता था. नीतू-पंकज की लव मैरिज जरूर हुई थी लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच रोज झगड़े होने लगे थे. पंकज को शक था कि नीतू का अफेयर चल रहा है लेकिन नीतू इस बात का विरोध करती थी. अब सच्चाई क्या है ये तो पुलिसिया जांच में पता लग ही जाएगा. पुलिस ने नीतू और पंकज के मोबाइल जांच के लिए भेजे हैं. इन सबके बीच कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि एक मां अपने ही बच्चों की हत्या कैसे कर सकती है और अगर नीतू का किसी के साथ अफेयर था तो वो शख्स कौन था.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra