श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच में रोहित ब्रिगेड में होगा बदलाव, ये खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल, इन्हें लगेगा झटका !

कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला टाई रहा है. वन डे सीरीज का पहला मुकाबला काफी दिलचस्प रहा. इस दौरान दोनों ही टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. टीम इंडिया द्वारा खेले गए पहले वनडे मैच में 231 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय 3 विकेट पर 130 रन बनाकर अच्छी स्थिति दिख रही थी लेकिन इसके बाद श्रीलंका के स्पिनर हावी हो गए. जिसके कारण भारतीय टीम 230 रन पर आउट हो गई जिससे यह मैच टाई रहा. जिसके बाद अब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम की नजर दूसरे वनडे मुकाबले की प्लेइंग-11 पर है. अनुमान लगाया जा रहा है कि श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में एक-दो बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

श्रीलंका के स्पिनरों ने भारतीय बल्लेबाजों को छकाया

श्रीलंका के स्पिनरों ने अच्छी तरह से अपनी रणनीति पर अमल किया. भारत की ओर से उनका सामना करने के लिए विराट कोहली, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को उतारा गया. जिन्हें स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ काफी हद तक सफलता मिली है. इन तीनों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई लेकिन वे स्वच्छंद होकर बल्लेबाजी करने से चूक गए. कोहली पर बाएं हाथ के स्पिनर दुनिथ वेलालागे और लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने लगाम कसकर रखी. ऐसे में पिच के काफी होने के कारण स्पिनर का सामना करना आसान नहीं था. यहां तक कि बाद में बल्लेबाज श्रीलंकाई कप्तान चरित असलांका ने भी गेंदबाजी की और तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर मैच को टाई कराया.

भारतीय स्पिनरों को विकेट लेने पर देना होगा ध्यान

मैच की शुरूआत में भारतीय बल्लेबाजों को साझेदारी निभाने की जरूरत थी लेकिन वे इसमें नाकाम रहे. दूसरी तरफ विकेटों की झड़ी के बावजूद श्रीलंका के पथुम निसांका और वेलालागे ने अर्धशतक जमा कर दिखा दिया कि इस तरह के विकेट पर किस तरह से बल्लेबाजी करनी चाहिए. उन्होंने कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर का काफी बेहतरीन ढंग से सामना किया. शुभमन गिल सहित भारत के चार स्पिनरों ने 30 ओवर में 126 रन देकर चार विकेट लिए जबकि श्रीलंका की तरफ से स्पिन गेंदबाजों 37.5 ओवर किए और 167 रन देकर नौ विकेट लिए. भारतीय स्पिनरों विकेट हासिल करने पर ज्यादा ध्यान देना होगा.

पंत या रियान पराग को मिल सकता है मौका

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत बल्लेबाजी में एक बदलाव करके ऋषभ पंत या रियान पराग को मौका दिया जा सकता है. दोनों का ही स्पिनर्स के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है. दोनों बल्लेबाज अपरंपरागत शॉट खेल कर श्रीलंकाई टीम की लय बिगाड़ सकते हैं. वेलालागे ने वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के खिलाफ स्कूप और रिवर्स स्वीप का अच्छा इस्तेमाल किया था. रियान पराग स्पिनर की भूमिका भी अच्छे से निभा सकते हैं लेकिन क्या भारतीय टीम प्रबंधन केवल एक मैच के बाद टीम में बदलाव करेगा, क्योंकि हाल ही के दिनों में उसकी ऐसी रणनीति नहीं रही है.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra