उपचुनाव की तैयारियों के बीच शिक्षकों का हल्लाबोल, प्रयागराज में आयोग के बाहर लगाई हुंकार, दिल्ली तक बढ़ी टेंशन !

यूपी के प्रयागराज में दस हजार से ज्यादा छात्रों ने सोमवार को शिक्षा सेवा चयन आयोग का घेराव किया. इस दौरान युवाओं में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर काफी आक्रोश दिखाई दिया. इस दौरान छात्र 97000 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग पर अड़े हुए हैं. इस दौरान छात्रों ने योगी सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की.

आयोग के उप सचिव ने छात्रों को दिया आश्वासन

वहीं शिक्षा सेवा चयन आयोग के सामने नारेबाजी कर रहे युवाओं की मानें तो यूपी में शिक्षकों के 1.28 लाख पद खाली पड़े हैं. वहीं भारी संख्या में मौजूद छात्रों का आक्रोश देखकर आयोग के उप सचिव शिवजी मालवीय और नवल किशोर छात्रों के बीच पहुंचे. इस दौरान उन्होंने छात्रों को शांत कराया. इसके साथ ही छात्रों को 15 दिनों के भीतर भर्ती कैलेंडर जारी करने का प्रयास का आश्वासन दिया.

छात्रों ने आयोग को दी चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी में 6 साल से शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. 10 लाख से अधिक युवा नौकरी का इंतजार कर रहे हैं. इसके लिए सरकार जल्द से जल्द नोटिफिकेशन निकाले. वहीं इस दौरान छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं करती, छात्र प्रदर्शन जारी रखेंगे. इसके अलावा प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताया कि सरकार के आंकड़े ही बता रहे हैं कि यूपी की स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ गई है. केंद्र सरकार के अनुसार, यहां शिक्षकों के 1.40 लाख पद खाली हैं. इसके बावजूद राज्य सरकार भर्ती नहीं निकाल रही है. सरकार भर्ती नोटिफिकेशन जारी नहीं करती तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा. आज 10 हजार लोग जुटे हैं. जल्द ही 10 लाख युवा आयोग का घेराव करेंगे.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra