श्रीलंका के मैदान में बिखेरा रोहित के ‘लाडले’ ने जलवा, तोड़ कर रख दिया टीम इंडिया के ‘गब्बर’ का बड़ा रिकॉर्ड !

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के बाद भारतीय ओपनर ने भी कमाल कर दिखाया है. श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को खेले गए टी20 मैच के दौरान टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने फैंस के लिए अपने बल्ले का बेहतरीन नजारा पेश किया. इस दौरान यशस्वी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 21 गेदों में 40 रनों की धुआंधार पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान जायसवाल ने शिखर धवन को पछाड़ दिया. जी हां शिखर धवन को पछाड़ते हुए अब यशस्वी इंटरनेशनल टी20 मैचों में 4 बार पावरप्ले ओवर में 40 रनों का आंकड़ा छू चुके हैं. जबकि शिखर धवन ने केवल 2 बार ही इस आंकड़े को छू सके हैं.

रोहित और यशस्वी के नाम है ये रिकॉर्ड

अगर टी20 इंटरनेशनल मैचों की बात करें तो भारत के रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पावरप्ले ओवर के दौरान 4-4 बार 40 रन बनाने का कारनामा किया है. इन दोनों के बाद आते हैं शिखर धवन और केएल राहुल. जो केवल दो बार ही इस आंकड़े तक पहुंच सके हैं. जबकि वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा और ऋतुराज गायकवाड़ मात्र 1-1 बार ही ये कारनामा अंजाम दे सके हैं. बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने अपने अब तक के टी20 इंटरनेशनल करियर में 21 मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है. जिसमें 37.94 की एवरेज और 164.18 की स्ट्राइक रेट से 683 रन बना चुके हैं.

इंटरनेशनल टी20 मैचों में 5 बार शतक जड़ चुके यशस्वी

इंटरनेशनल टी20 मैचों की बात करें तो, यशस्वी जायसवाल इन मैचों में 5 बार शतक का आंकड़ा पार कर चुके हैं. इसके अलावा आईपीएल मैचों के दौरान भी यशस्वी जायसवाल के बल्ले ने खूब कमाल किया है. आईपीएल में इस बल्लेबाज ने 52 मैचों में 32.14 की एवरेज और 150.61 की स्ट्राइक रेट से 1067 रन जड़े हैं. इस टूर्नामेंट में यशस्वी जायसवाल के नाम 2 शतक दर्ज है. इसके साथ ही 9 बार अर्धशतक बनाने का आंकड़ा पार किया है.

 

The Hindi Post
Author: The Hindi Post