खरीद लीजिए सोना-चांदी, एक झटके में गिर गए 5 हजार से ज्यादा दाम, नए रेट के लिए करें क्लिक

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के बजट में हुए एक ऐलान ने सोने की बढ़ती कीमतों पर रोक लगा दी है. जी हां जहां 22 जुलाई को 10 ग्राम सोना 72 हजार रुपये से ज्यादा में बिक रहा था. वहीं आज सोने का रेट 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे आ चुका है. बुधवार को भी सोने के भावों में गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं गुरुवार को सोने के भावों में बड़ी गिरावट नजर आई है. जिसका मतलब साफ है कि बजट में सोने को लेकर हुए ऐलान ने इसके बढ़ते दामों पर रोक लगा दी है. इतना ही नहीं चांदी के दामों में भी गिरावट देखने को मिल रही है.

3 दिन में सोने के भाव में 5000 रुपये से ज्‍यादा की कमी

बजट से एक दिन पहले यानी 22 जुलाई को सोने के दाम मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर 72718 रुपये प्रति 10 ग्राम थे, जो 23 जुलाई को बजट वाले दिन ही करीब 4000 रुपये तक कम होकर 68,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए. वहीं आज इसके दाम में बड़ी गिरावट देखी जा रही है, जो 1117 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्‍ता हो चुका है. अब MCX पर गोल्‍ड रेट 67835 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. इसका मतलब है पिछले 3 दिन में सोने के भाव में 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्‍यादा की कमी आई है.

3 दिन में चांदी 8000 रुपये किलो सस्‍ती

सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी भारी गिरावट देखी जा रही है. पिछले तीन दिन में ही चांदी के भाव 8000 रुपये प्रति किलो सस्‍ता हुआ है.22 जुलाई 2024 को चांदी के भाव MCX पर 89203 रुपये प्रति किलो थे, लेकिन बजट वाले दिन चांदी के भाव करीब 5000 रुपये किलो घट गए. आज इसके दाम में 3000 रुपये की कमी आई है. MCX पर ये आज 81891 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है. इस हिसाब से देखा जाए तो चांदी के भाव में पिछले 3 दिन में 8000 रुपये की कमी आई है.

तेजी से गिर रहे सोने- चांदी के भाव

बजट 2024 से पहले सोने और चांदी के भाव में हर दिन बढ़ोत्तरी देखी जा रही थी, लेकिन अब सोना-चांदी तेजी से गिर रहा है. दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में सोने और चांदी समेत अन्य मेटल्स पर कस्टम ड्यूटू घटाने का ऐलान किया था. सरकार ने सोना और चांदी पर पहले से लागू कस्टम ड्यूटी कम करके अब 6% कर दिया है. इस फैसले के बाद सोना एमसीएक्‍स पर तेजी से गिरा और 4000 रुपये सस्‍ता हो गया.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post