सावन में करने हैं एक साथ 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन तो रेलवे दे रहा है सबसे बड़ा मौका, एक क्लिक कर जानें सारी डिटेल्स

भगवान शिव के प्रिय माह सावन की शुरुआत हो चुकी है. बाबा के मंदिरों में भक्तों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई है. ऐसे में अगर आपको बाबा के 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का मौका मिल जाए. तो आपके लिए ये सोने पर सुहागा वाली बात हो जाएगी. तो तैयार हो जाइए क्योंकि IRCTC आपके लिए एक ऐसा ही टूर पैकेज लेकर आया है. जिसके द्वारा आप सावन के पवित्र माह के बीच ही बाबा के 7 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर सकेंगे.

9 रात और 10 दिनों का होगा टूर पैकेज
यह यात्रा 3 अगस्त से शुरू होगी. इस टूर पैकेज का नाम 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा सावन स्पेशल है. यह टूर 9 रात और 10 दिनों की होगी. IRCTC के इस टूर पैकेज में आपको सुबह का नाश्ता, दिन का लंच और रात का डिनर दिया जाएगा. इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा. इस टूर पैकेज में आपको महाकालेश्वर, ओमकारेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, सोमेश्वर, गृहणेश्वर, पाटिल बाजीनाथ, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग घूमने का मौका मिलेगा

पैकेज बुक करने के लिए कितना आएगा खर्च
वहीं IRCTC के इस टूर पैकेज को बुक करने के लिए आपको 20,900 रुपये खर्च करने होंगे. IRCTC के पैकेज के अनुसार, प्राइस अलग-अलग है. अगर आप स्लीपर कोच के लिए पैकेज बुक करते हैं तो आपको 20,900 रुपये खर्च करने होंगे. अगर आप थर्ड AC का टिकट बुक करते हैं तो 34,500 रुपये लगेंगे. वहीं अगर आप 2AC का टिकट बुक करने के लिए आपको 48,900 रुपये देने होंगे.

जान लें क्या है टिकट कैंसिलेशन पॉलिसी
अगर आप ट्रिप शुरू होने के 15 दिन पहले टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको पैकेज के किराए से 250 रुपये काट कर दिया जाएगा. पैकेज शुरू होने के 8-14 दिन पहले टिकट कैंसिल करने पर पैकेज कॉस्ट से 25 फीसदी काट कर दिया जाएगा. पैकेज शुरू होने के 4 से 7 दिन पहले टिकट कैंसिल करने पर पैकेज किराया का 50 फीसदी काट कर दिया जाएगा. अगर आप पैकेज शुरू होने के 4 दिन पहले पैकेज टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको पैकेज टिकट का एक रुपया भी नहीं दिया जाएगा.

IRCTC की वेबसाइट क्या है?
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में यदि आपको और कुछ भी जानना है, तो इसके लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा 040-27702407 और 9701360701 नंबर पर भी संपर्क करके इंफॉर्मेशन ले सकते हैं.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post