यूट्यूबर अरमान मलिक को आज कौन नहीं जानता. बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 अपनी दोनों पत्नियों के साथ शो में एंट्री मारने वाले यूट्यूबर अरमान मलिक आज किसी पहचान के मोहताज नहीं रह गए. मगर अब लगता है कि अपनी दोनों पत्नियों को शो में लेकर आने का फैसला अरमान के लिए कई मुसीबतें लेकर आया है. दरअसल अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका तो अभी भी बिग बॉस ओटीटी3 का हिस्सा बने हुए हैं. मगर उनकी पहली पत्नी शो से बाहर आ चुकी हैं. जिसके बाद उन्होंने अरमान से अलग होने का फैसला ले लिया है. अरमान की पहली पत्नी पायल ने इसका खुलासा अपने लेटेस्ट व्लॉग में किया है. जिसके बाद अब अरमान की जिंदगी में शो से बाहर आते ही भूचाल आने वाला है.
“लोग चाहते हैं कि ये रिश्ता टूट जाए”
पायल मलिक ने अपने वीडियो में कहा है “कि अरमान के दो शादियों के चलते वो ऑनलाइन ट्रोलिंग नफरत और लगातार हमले से तंग आ गई हैं. उन्होंने कहा है कि जब अरमान और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका बिग बॉस ओटीटी से बाहर आएंगे तो वो इस बारे में उनसे बात करेंगी. उनका कहना है कि उनके बच्चे उनकी प्राथमिकता हैं और उनकी भलाई के लिए वो कुछ भी करेंगी. इतने सारे ट्रोल, इतनी सारी गालियां देखकर ऐसा लगता है कि सारी चीज़ें हमारे बच्चों पर आ रही हैं. लोग चाहते हैं कि ये रिश्ता टूट जाए. हम तीनों अलग हो जाएं. इतना सब सहन करने से अच्छा है न कि गोलू (कृतिका) और अरमान के आने के बाद न मैं बच्चों को लेकर अलग हो जाऊं. क्योंकि मैं नहीं सहन कर सकती यार. बहुत सहन कर लिया.”
पायल ने कहा-ये सब नॉर्मल नहीं
पायल कहती हैं, “उन लोगों को तो कुछ पता नहीं चल रहा अंदर कि बाहर क्या चल रहा है. वो अंदर अपनी गेम खेल रहे हैं. उनको टेंशन नहीं है पर मुझे दिन रात टेंशन हो रही है. घर संभालो, बच्चे संभालो, लोगों को संभालो, ट्रोलिंग संभालो, लोगों की गालियां सुनो, बच्चों के लिए बद्दुआ सुनो. तो मैं इतना नहीं सुन सकती. मैंने अब सोच लिया है. बहुत चीज़ें कैलकुलेट की हैं कि आने वाले समय में बच्चों के साथ क्या होगा. बच्चों को लोग क्या बोलेंगे. कैसा व्यवहार करेंगे.” पायल ने कहा कि ये सब नॉर्मल नहीं है. मैं नहीं चाहती जो मेरे साथ हो रहा है वो बच्चों के साथ भी हो. उन्होंने कहा, “इन चारों बच्चों के लिए कुछ न कुछ सोचना पड़ेगा और फाइनल डिसीजन लेना पड़ेगा और ये फैसला में खुद अकेली नहीं ले सकती. बैठकर बात कर के…ये फैमिल जो है वो टूटेगी, एक से दो बनेगी क्योंकि लोग नहीं पसंद कर रहे. एक घर में लोगों को दो औरतें नहीं अच्छी लग रही. भले ही वो प्यार से और मेल मिलाप से रह रही हैं. उन्होंने कहा कि जो फैसला होगा मैं जरूर बताऊंगी.”