पांड्या-नताशा का ‘वो’ के चक्कर में हुआ तलाक, कौन है मिस्ट्री गर्ल जिस पर भड़क उठा हिंदुस्तान ?

पिछले कई महीनों की चुप्पी के बाद आखिरकार हार्दिक और नताशा ने अपने रिश्ते की सच्चाई से दुनिया को रूबरू करा दिया. दोनों ने आपसी सहमति से अपना चार साल पुराना रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद जहां एक तरफ फैंस काफी निराश हो गए हैं. तो वहीं दूसरी ओर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ हार्दिक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसके बाद अफवाहों का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है. फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं नताशा और हार्दिक के बीच आई दरार की मुख्य वजह ये मिस्ट्री गर्ल तो नहीं.

प्राची के साथ हार्दिक की फोटो वायरल

टी20 वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के बाद जब सारे खिलाड़ी अपने-अपने घर गए थे. उस वक्त वहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया था और कई खिलाड़ियों की अपने अपनों और करीबियों की फोटो जश्न मनाते हुए वायरल हुईं थीं. इसी बीच 9 जुलाई को हार्दिक पांड्या की भी एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी. जिसमें हार्दिक पंड्या एक खूबसूरत लड़की के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. वहीं इस तस्वीर के वायरल होने से पहले इस लड़की को कोई नहीं जानता था, लेकिन चंद घंटों में ही ये लड़की इंटरनेट सेंशेसन बन गई. यहां तक कहा जाने लगा कि ये पांड्या की नई गर्लफ्रेंड है. पता चला कि लड़की का नाम प्राची सोलंकी है. प्राची ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पांड्या परिवार के साथ उनके घर में मुलाकात की, इस दौरान की कुछ चुनिंदा तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की गईं. हार्दिक के बाद प्राची ने उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या के साथ पोज दिया.

हार्दिक से मुलाकात के बाद बढ़ गए प्राची के फॉलोअर्स

क्रुणाल पंड्या की बीवी और हार्दिक पंड्या की भाभी पंखुरी के साथ भी प्राची सोलंकी ने फोटोज क्लिक की. इस पोस्ट को सात लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. शायद ये प्राची का सबसे वायरल और इंगेजिंग पोस्ट था. हार्दिक पंड्या से मुलाकात के बाद उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स लगभग सवा छह लाख हो चुके हैं. प्राची सोलंकी के साथ तस्वीरों में हार्दिक पंड्या बेहद खुश नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि बीवी नताशा के साथ तनाव भरे रिश्ते और आईपीएल में सामूहिक ट्रोलिंग के बीच प्राची ही उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं. जब वह अलग-थलग पड़ गए थे तब उनका साथ दिया. वैसे इस बात में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता. वहीं प्राची ने खुद को हार्दिक का फैन बताया था. खैर इन दोनों के बीच कोई खिचड़ी पक रही है या नहीं, ये तो वक्त आने पर पता चल ही जाएगा.

 

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra