पहले लिटमस टेस्ट में NDA फेल, INDIA ब्लॉक की चांदी, लोकसभा के बाद हुए उपचुनाव में दर्ज की इतनी सीटें !

भारतीय जनता पार्टी के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं. एक तरह से देखा जाए तो ऐसा लगता है कि पार्टी को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है. जनता को अब बीजेपी उम्मीदवारों की कथनी और करनी में फर्क साफ दिखने लगा है. दरअसल लोकसभा चुनावों में करारी हार मिलने के बाद 7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी को एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा है. लोकसभा चुनावों में पार्टी 400 पार का नारा देने के बावजूद बहुमत के आंकड़े को भी नहीं छू पाई थी. वहीं विधानसभा चुनावों में जनता ने पार्टी को तगड़ी पटखनी दे दी है. विधानसभा चुनावों में पार्टी महज दो सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई है.

विधानसभा चुनावों के नतीजों ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन

7 राज्यों की 13 सीटों पर नतीजे आ चुके हैं. इनमें से 2 राज्यों की 5 में से 4 सीटों पर कांग्रेस, बंगाल की चारों सीटों पर टीएमसी और पंजाब की एक सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है. वहीं BJP को इस उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है. पार्टी सिर्फ हिमाचल की हमीरपुर समेत 2 सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई है. वहीं बिहार के रुपौली में JDU और RJD दोनों ही पार्टी को मुंह की खानी पड़ी है. यहां ये निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने बाज़ी मारी है. वहीं तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर DMK ने जीत दर्ज की है. वहीं बंगाल में जिन 3 सीटों पर बीजेपी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी उन्हें भी गंवा दिया है. कुल मिलाकर माना जा सकता है कि इस उपचुनाव में NDA गठबंधन की बड़ी हार हुई है. वहीं INDIA गठबंधन के दल भले ही कुछ सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे लेकिन इसका फायदा बीजेपी को नहीं मिल पाया.

बंगाल में बीजेपी को झटका, तो कांग्रेस की हुई चांदी

7 राज्यों की इन 13 सीटों में से बंगाल की राणाघाट दक्षिण, बगदा और रायगंज सीट पर बीजेपी ने 2021 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी, लेकिन अब पार्टी को इन तीनों सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा है. बंगाल की इन तीनों सीटों पर बीजेपी विधायकों के इस्तीफे की वजह से उपचुनाव हुए, बीजेपी विधायकों ने इस्तीफा देकर टीएमसी का दामन थाम लिया था. टीएमसी ने इनमें से 2 उम्मीदवारों को उपचुनाव में मौका दिया और जीत हासिल की. वहीं 2 सीट पर कांग्रेस और 8 पर अन्य का कब्जा था. इन सीटों पर उपचुनाव से सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस और टीएमसी को हुआ है. कांग्रेस ने 13 में से 8 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे, पार्टी ने इनमें से 5 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं बंगाल में ममता दीदी का दबदबा बरकरार है. यहां उनकी पार्टी ने राज्य की चारों सीटों पर उपचुनाव जीता है. इसके अलावा पंजाब में आम आदमी पार्टी अपनी सीट बचाने में कामयाब रही है, वहीं सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नतीजा बिहार की रुपौली सीट का रहा है, यहां निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने आरजेडी की बीमा भारती और जेडीयू के कलाधर मंडल को हार का स्वाद चखाया है.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra