12 जुलाई 2024 को राधिका और अनंत अंबानी ने एक दूजे का हाथ थाम कर सात फेरे ले लिए. राधिका और अनंत की 2017 में शुरू हुई लव स्टोरी अपने मुकाम तक पहुंच गई है. राधिका मर्चेंट अब राधिका अंबानी बन गई हैं. वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की छोटी बेटी राधिका मर्चेंट अब अंबानी परिवार की छोटी बहू बन गई हैं. वहीं खूबसूरती में बड़ी-बड़ी हसीनाओं को मात देने वाली राधिका अपनी वेडिंग में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं थीं. ऐसा लग रहा था मानो अनंत की शादी राधिका से नहीं किसी स्वर्ग से उतरी अप्सरा से हो रही है.

मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया दुल्हन के लिए खास लहंगा
राधिका मर्चेंट ने बारात से लेकर फेरे लेने तक के लिए बेहद खूबसूरत लहंगे और गहने कैरी किए थे, लेकिन उन्होंने अपनी विदाई के लिए जो लहंगा पहना था, उसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। राधिका के लिए इस खूबसूरत लाल लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है। इस सेट में स्कर्ट को घेरदार रखते हुए इसमें मल्टिपल पैनल्स जोड़े गए हैं। बनारसी ब्रोकेड से तैयार इस लहंगे पर सनसेट के दौरान दिखने वाले रंगों को कैद करने की कोशिश की गई। यानी आपको इस पर कभी रोशनी में सुर्ख लाल रंग दिखेगा, कभी नारंगी, तो कभी पीला।राधिका के इस लहंगे के रॉयल लगने के पीछे की एक और वजह इस पर की गई सुनहरी कढ़ाई थी। हाई नेक और फुल स्लीव्स के ब्लाउज पर असली सोने के तारों से पारंपरिक कारचोबी एम्ब्रॉइडरी हुई थी। इसकी कारीगरी 19वीं सदी के गुजरात में मशहूर स्टिच से प्रेरित थी।

लहंगे के साथ सुनहरी चोली ने लगाए चार चांद
वहीं राधिका के लहंगे के साथ सुनहरी चोली काफी एलिगेंट और गॉरजस थी। जो कि पीछे से ये हॉटनेस का एलिमेंट लिए हुई थी। लहंगे की चोली को बैकलेस रखते हुए दोनों साइड को सेम फैब्रिक से तैयार तीन पट्टियों से जोड़ा गया था। इस पर भी गोल्ड वर्क किया गया था। अपने रीगल लुक को और ज्यादा रॉयल बनाने के लिए राधिका अंबानी ने सिर पर गुलाबी रंग का खूबसूरत कढ़ाई से सजा बनारसी दुपट्टा डाला था। इसे लहंगे के साथ पिन न करते हुए वेल की तरह नीचे से पूरी तरह से खुला छोड़ा गया था। पूरे लुक के साथ मिलकर ये डीटेल काफी ड्रीमी इफेक्ट क्रिएट कर रही थी।

करोड़ों के गहनों ने राधिका को दिया फिनिश लुक
राधिका ने अपने लुक को फिनिश ऑफ करते हुए गले में कुंदन के बेस और पोल्की से सजा चोकर नेकलेस पहना था। इसके साथ उन्होंने डायमंड एंड एम्रल्ड से तैयार किया गया बेहद महंगा हार भी डाला था। ये लॉन्ग नेकपीस उनकी बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट ने भी अपनी शादी में पहना था। राधिका के हाथों में हीरे की चूड़ियां और कंगन थे। वहीं उनके कान में सेट से मैच करते डैंगलर्स दिखाई दिए। बालों को मिडिल पार्ट कर जूड़े में बांधा गया था और उस पर गजरा सजाया गया। साथ में मांगटीका भी बालों में सजा। राधिका का मेकअप नैचुरल टोन रखते हुए आंखों को लाइट स्मोकी टच और माथे को बिंदी से और खूबसूरत बनाया गया था।