……. तो क्या पक्का हो गया हार्दिक पांड्या और नताशा के बीच तलाक, एक पोस्ट ने मचाई फैंस में खलबली ?

टी20 वर्ल्ड कप चैंपियनशिप जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या पिछले कई महीनों से सुर्खियों में बने हुए हैं. जिसका कारण भारत द्वारा चैंपियनशिप जीतना नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है. जी हां दरअसल क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल चल रही है. हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा स्टेनिकोविक दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है. बता दें नताशा और हार्दिक ने मई 2020 में शादी कर ली थी. कोविड के दौरान उन्होंने बहुत ही सिंपल तरीके से शादी की थी. उसके बाद इस कपल ने 2023 में दोबारा शादी की थी. ये शादी दो रीति-रिवाज हिंदू और क्रिश्चियन से हुई थी. नताशा और हार्दिक की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.

हार्दिक और नताशा दोनों ने एक-दूसरे से बनाई दूरी

हार्दिक और नताशा दोनों की सोशल लाइफ और पब्लिक इवेंट में मौजूदगी को लेकर हर कोई यही कहेगा कि दोनों अलग हो गए हैं.आईपीएल से लेकर टी20 वर्ल्ड कप चैंपियनशिप जीतने तक ना तो नताशा स्टेडियम में हार्दिक को चीयर करते हुए दिखीं. ना ही उन्होंने चैंपियनशिप की बधाई ही हार्दिक को दी. वहीं हार्दिक को भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में बिना नताशा के ही देखा गया था. जिसका मतलब साफ है कि दोनों साथ नहीं हैं. अब नताशा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर फैंस को लग रहा है कि उन्होंने हार्दिक के साथ तलाक कंफर्म कर दिया है.

नताशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की पोस्ट

नताशा ने ये वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. वीडियो में वो कहती हैं- ‘मैं फिर से आपको एक बार याद दिलाना चाहती हूं कि भगवान ने लाल सागर को हटाया नहीं, उन्होंने बस उसे दो भागों में बांट दिया. इसका मतलब है कि वह आपके जीवन से कोई समस्या नहीं हटाएंगे, बल्कि बस उसके बीच से रास्ता बनाएंगे.’ बता दें कि नताशा इन दिनों अपने बेटे अगस्त्य के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं. शनिवार की सुबह, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. पहली तस्वीर में नताशा कार के अंदर सेल्फी लेती नजर आईं. दूसरी फोटो में एक्ट्रेस जिम में अपने एब्स दिखाती नजर आईं. नताशा ने ये पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- लिविंग इन ग्रैटिट्यूड.

 

The Hindi Post
Author: The Hindi Post