फिल्मी सितारे हो या टीवी सितारे दोनों की अदाकारी के साथ-साथ लुक भी काफी मायने रखता है. सितारों का लुक ही अक्सर लोगों को काफी आकर्षित करता है. लोग उनकी तरह बनने-संवरने की कोशिश भी करते हैं. सितारों के कपड़ों से लेकर सितारों के बालों तक सब परफेक्ट होना जरूरी होता है. नहीं तो जहां सितारों के अच्छे कामों की आज की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ होती है तो वहीं अगर सितारों से कोई चूक हो जाए तो सोशल मीडिया यूजर्स उनको ट्रोल करने से भी पीछे नहीं हटते हैं. आइए आज हम आपको बताते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिनके सिर पर बाल ना के बराबर हैं.
अमिताभ ने विग तो कपिल ने लिया ट्रांसप्लांट का सहारा
शुरूआत करते हैं हम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से. जिन्होंने दशकों से लोगों के दिलों में राज कर रखा है. उन्होंने भी गंजेपन की समस्या लंबे वक्त तक झेली है लेकिन बाद में उन्होंने विग का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. वहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा भी इससे अछूते नहीं हैं. एक समय कॉमेडियन कपिल शर्मा भी गंजेपन का शिकार थे. उन्होंने अपनी इस समस्या से निजात कॉमेडी की दुनिया में कामयाबी मिलने के बाद ही कर लिया और उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवा लिया था.
गोविंदा ने दुबई में कराया ट्रांसप्लांट
90 के दशक के सुपरस्टार रह चुके गोविंदा के बाल भी तेजी से झड़ने लगे थे. उसके बाद अचानक वो बालों में नजर आने लगे. ऐसी रिपोर्ट्स आईं कि सलमान खान के कहने पर उन्होंने दुबई जाकर हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था. दूसरी ओर अक्षय कुमार के 40 की उम्र के बाद से बाल कम होने लगे थे. जिसके बाद ऐसी खबरें सामने आने लगीं कि वह फिल्मों में विग का इस्तेमाल करते हैं. अक्षय ने समय रहते ही फॉलिक्युलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन का सहारा लिया.
अक्षय खन्ना के कम उम्र में ही झड़ गए बाल
अक्षय खन्ना और सलमान खान भी इस समस्या से दो-चार हुए हैं. अक्षय खन्ना के तो काफी उम्र में बाल झड़ गए थे. जिसके बाद वह इस समस्या से लंबे समय तक परेशान रहे. जिसके बाद वे अक्सर घर से बाहर विग पहनकर ही निकलते थे. यहां तक कि उन्होंने कई फिल्मों में विग पहनकर एक्टिंग भी की है. बात करें सलमान खान की तो. लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले सलमान खान के भी उम्र बढ़ने पर बाल झड़ने लगे थे, लेकिन उन्हें लंबे समय तक हीरो बने रहना था. ऐसे में उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करा लिया था. आज भी सलमान के लुक पर लाखों-करोड़ों लड़कियां फिदा हैं.
संजय दत्त की घनी जुल्फों ने भी छोड़ा साथ
संजय दत्त और जैकी श्रॉफ ने भी इस समस्या को झेला है. अभिनेता संजय दत्त की जुल्फों पर लड़कियां फिदा थी और लोग उनके लुक को कॉपी भी करते थे. संजय दत्त की उम्र बढ़ने के साथ वह गंजेपन का शिकार हो गए फिर उन्होंने अपनी हेयर स्ट्रिप सर्जरी कराई. तो वहीं अभिनेता जैकी श्रॉफ भी बढ़ती उम्र के साथ गंजे होने लगे थे, जिसके बाद उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट कराया था.
रणबीर और ऋतिक भी बाल झड़ने से परेशान
सुपरस्टार ऋतिक रोशन जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही लड़कियों को अपना दीवाना बना दिया था. साथ ही अपने लुक्स की बदौलत ही करोड़ों लोगों के दिलों पर आज भी राज करते हैं. असल जिंदगी में वह बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं. जिसकी वजह से वो हेयर पैच का सहारा लेकर अपने लुक का ध्यान रखते हैं. वहीं बात करें कपूर खानदान के चश्मों चिराग रणबीर कपूर की तो उनके लुक पर दर्शक जान छिड़कते हैं. रणबीर के सिर में असल में बहुत कम बाल हैं. उनकी कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं, जिनमें उनके बालों में काफी गैप देखने को मिला है. उन्होंने गंजेपन की समस्या के लिए हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लिया था.