
आख़िरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ़्तार कर ही लिया। दिल्ली में हुए शराब घोटाला केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय की तरफ़ से कई बार नोटिस जारी किया। उन्हें बार बार पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन गिरफ़्तारी की डर से अरविंद केजरीवाल एक बार भी प्रवर्तन निदेशालय के के सामने पेश नहीं हुए। प्रवर्तन निदेशालय के समन को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती भी दी थी, लेकिन इन सबके बावजूद प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई नहीं रुकी और आखिरकार गुरुवार की शाम एक बड़ी कार्रवाई के बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लिया।
अदालती कार्रवाई ख़त्म होने के बाद गुरुवार की शाम प्रवर्तन निदेशालय की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची थी, इस कार्रवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल से क़रीब दो घंटे तक पूछताछ हुई और फिर PMLA के तहत उनके बयान दर्ज किए गए। और उनके घर की तलाशी भी ली गई और फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके आवास से गिरफ़्तार कर लिया गया।
इस गिरफ़्तारी से पहले ED की टीम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए नौ बार नोटिस जारी कर चुकी थी। लेकिन केजरीवाल एक भी तारीख़ पर पेश नहीं हुए। और फिर 10वां समन जारी करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम सीधे उनके घर पर पहुंच गई। और बयान दर्ज करने के बाद गिरफ़्तार भी कर लिया।
केजरीवाल को ED के समन
पहला समन – 30 अक्टूबर 2023
पेशी की तारीख़ – 2 नवंबर 2023
गैरहाज़िर
दूसरा समन – 18 दिसंबर 2023
पेशी की तारीख़ – 21 दिसंबर 2023
गैरहाज़िर
तीसरा समन – 22 दिसंबर 2023
पेशी की तारीख़ – 3 जनवरी 2024
गैरहाज़िर
चौथा समन – 12 जनवरी 2024
पेशी की तारीख़ – 18 जनवरी 2024
गैरहाज़िर
पांचवां समन – 31 जनवरी 2024
पेशी की तारीख़ – 02 फ़रवरी 2024
गैरहाज़िर
छठा समन – 14 फ़रवरी 2024
पेशी की तारीख़ – 19 फ़रवरी 2024
गैरहाज़िर
सातवां समन – 22 फ़रवरी 2024
पेशी की तारीख़ – 26 फ़रवरी 2024
गैरहाज़िर
आठवां समन – 27 फ़रवरी 2024
पेशी की तारीख़ – 4 मार्च
गैरहाज़िर
नौवां समन- 17 मार्च 2024
पेशी की तारीख़- 21 मार्च
गैरहाज़िर
फिलहाल इस मामले में केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी इस मामले में पहले से ही जेल में है। और माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के बाद इस केस में जल्द ही कुछ और गिरफ़्तारियां भी हो सकती हैं।